पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की नीव है : मोती सिंह
गोपालापुर मे ग्रामविकाश मंत्री व राज्य सभा सांसद का हुआ अभिनन्दन समारोह
संकल्प सवेरा,रामपुर / जौनपुर। पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र का नीव होता है उसे घबराना नही चाहिए मजबूती से विकास कार्यो का बढावा देना चाहिए उक्त बाते ग्रामविकाश मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिहं मोती सिह ने गोपालापुर मे प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर के प्रांगण मे अभिनन्दन समारोह के दौरान कही ।उन्होंने कहा कि राष्ट्र का
विकास तभी सम्भव है जब गाँव का विकास हो इसी कारण से मोदी सरकार गाँव को के विकास के लिये दृढ़संकल्प है ।अंत मे उन्होने प्रधानो को आश्वस्त किया कि आप गांव के विकाश करके अपनी पहचान जनपद मे अलग बनाये और आपकी हर समस्या के लिए आपको हर समय मिलूगा ।
इसी क्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और इसी का परिणाम है कि हमे लगातार क्षेत्र की सम्मानित जनता का आशिर्वाद मिलता रहा और हम जिलापंचायत से राज्य सभा सांसद तक पहुंची
भाजपा की उपलब्धियो को गिनाते हुये कहा कि सबका साथ व सबका विकाश सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन सिहं (काशी क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक) व संचालन रामासरे सिहं ने किया ।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह मखडू,उमाकांत बरनवाल, डा0 प्रमोद सिंह ,डा0 चन्द्रेश सिहं ,मुन्ना सिहं होरैया, धनंजय सिहं ,महेन्द्र सिहं , अजीत सिंह ,
डा0 रजनीश सिंह ,ऊधम सिंह ,जिलाजित सिह सन्तोष मिश्र ,राजन सिह अजय सिह राजकुमार सिहं सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।आगन्तुको को धन्यवाद कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता डा0 आलोक सिंह व डा0 ज्ञानप्रकाश सिंह ने दिया ।कार्यक्रम के पूर्व ग्राम विकाश मंत्री व सीमा द्विवेदी द्वारा प्रधान गण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।












