मछलीशहर। पंचायत चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठापरक है। पार्टी प्रदेश की सभी जिलापंचायतो और ब्लाक प्रमुख पदों पर अपना परचम फैलाना चाहती है। जो बिना प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के संभव नहीं है।
यह बातें पंचायत चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिला प्रभारी काशी नाथ तिवारी ने स्थानीय एक मैरिज हाल मे संबोधित करते हुये कहा। कहा कि आम जनमानस मे फैली गलत भ्राॅति कि भाजपा सिर्फ शहर की पार्टी है इसे दूर करने की जरूरत है। गाँव का किसान और मजदूर तबका इस बार के पंचायत चुनाव मे इस भ्राॅति को तोड़ कर भाजपा का परचम लहराने को बेताब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता सिर्फ मोदी और योगी जी के कार्यों को जनता तक पहुँचा दे और विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब अपने तर्को से दे दे तो पार्टी पंचायत चुनाव मे भी रिकार्डतोड़ बहुमत से विजय होगी।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मडियाॅहू से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके कुॅवर नीरज सिंह ने अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व नवनियुक्त जिला प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। प्रमुख उपस्थित लोगों मे जिलामहामंत्री दृय राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव , मेहीलाल गौतम जिला उपाध्यक्ष दृय आशा मौर्या , सुरेन्द्र विक्रम सिंह , जिला मंत्री सुरेश गुप्ता जयेश सिंह , कमलेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा , मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल पवन गुप्ता ( सभासद) हरिओम गुप्ता रिजवान खान सुरेन्द्र मौर्या आदि थे।












