jaunpur अपना दल यस जिला कमेटी की मासिक बैठक जिला मुख्यालय जगदेव प्रसाद मैरिज लान वाजिदपुर में 12:00 बजे दिन में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार सदस्यता बढ़ाने पर विचार व पंचायती चुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ
उसी क्रम में 14 फरवरी को संतराम भी,ए, प्रजापति का जन्मदिन तथा 19 फरवरी 2021 को शिवाजी महाराज की जयंती तथा 23 फरवरी 2021 को बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि तिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है सभी कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि जिला पंचायत सदस्य जीत कर पार्टी को मजबूत करना है
राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच पप्पू माली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की अपना दल यस का जनाधार बढ़ रहा है दूसरे दलों से लोग अपना दल यस समाज के सभी वर्गों में जन्मे संत महात्माओं एवं समाज सुधारकों की जयंती मनाने का काम करती है और उनकी विचार धारा पर चलकर समाज के सभी वर्गों के मान सम्मान व हक अधिकार दिलाने की लड़ाई बहन अनुप्रिया पटेल ने सदन से लेकर सड़क तक लड़ रही हैं उनके द्वारा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं उनके द्वारा सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण सभी समाज के लोग अपना दल यश के साथ एकजुट हो रहे हैं आने वाला समय अपना दल यश का होगा आज की बैठक में
श्री अनिल जायसवाल को जिला अध्यक्ष व्यापार मंच व राकेश शर्मा को विधानसभा महासचिव बनाया गया बैठक में राष्ट्रीय सचिव गोकर्ण पटेल, जिला उपाध्यक्ष अभ्युदय प्रताप सिंह, डॉक्टर प्रदीप पटेल ,सुरेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण मौर्य, शेष नारायण खरवार, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, अनिल मौर्य ,विनोद सरोज ,डॉक्टर नरेंद्र बहादुर पटेल, जय प्रकाश पाल, राकेश पटेल ,राज कुमार सरोज, गंगा प्रसाद पटेल, अभिषेक सैनी ,अनिल पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल, तथा संचालन अभिषेक सैनी ने किया












