सरायख्खाजा जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव में सोमवार को सुबह एक रास्ते के बिवाद में गांव के प्रधान पुत्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी गोली से गांव के पड़ोसी श्रीराम यादव के युवा बेटे बबलू यादव घायल हो गए जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौक़े पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।घटना के बाद प्रधान पुत्र मौक़े से फरार हो गए हैं। बताया गया है
कि गांव के प्रधान रमाशंकर यादव ने सोमवार की सुबह में पडोसी समरबहादुर यादव द्वारा रास्ते में रखी गयी नाद को हटवाने के लिए गये थे तभी दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई कि प्रधान के बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से समरबहादुर यादव के उपर फायरिंग कर दी लेकिन संयोग से गोली उनको न लग कर गोली पडोसी बबलू यादव को लग गई और वह ज़मीन पर गिर पड़े तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अभी पुलिस कोजंग्गीपुर गांव में रविवार की देर में एक गई नव युवक प्रजापति की गोली मारकर हत्याकर कंरने के बाद अभियुक्त पुलिस पकड़ से बाहर हैं इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों को नामजद किया है।सोलह घंटे के भीतर ही सरायख्खाजा थाना क्षेत्र में गोली चलने की दूसरी सबसे बड़ी बात है। दोनो ही घटनाओं में पुलिस की लापरवाही बरतने के आरोप हैं क्षेत्र में अपराध में वृद्धि से लोगों में भंय पैदा हो गया है।












