सुईथाकला, जौनपुर।सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में इन दिनों अपराध का पारा अपने सातवें आसमान पर है। बीते बीस दिनों के अन्दर चौकी क्षेत्र मेंअपराधियों ने लगातार आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
इधर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध से क्षेत्रवासियों मे भय बढ़ता जा रहा है। बिगत 31 जुलाई को सरायमोहिऊद्दीनपुर निवासी रमाशंकर यादव की बोलेरो गाड़ी व गुरुवार की रात खुटहन रोड पर स्थित बुढ़ूपुर गांव निवासी साहबाज आलम की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से चोरों ने पचासों हजार के माल पर हाथ साफ कर इलाकाई पुलिस को चुनौती दी। वहीं शनिवार की रात चौकी क्षेत्र के चेतरहाँ मोड़ पर मनवल शाहापुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता शिवम प्रजापति की मोटरसाइकिल लूटकर बदमाशों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया।
घटना उस समय हुई जब भुक्तभोगी शाहगंज मे दुकान बन्द कर रात में मोटरसाइकिल द्वारा घर लौट रहा था।












