सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
शाहगंज,संकल्प सवेरा कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर दो का निस्तारण किया गया।
शेष सम्बंधित विभाग को सौंप कर समय सीमा के अंदर निस्तारण का आदेश दिया गया।
इस दौरान कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता, अंगद तिवारी एसआई प्रभू नाथ यादव, एसआई विजय गौड़ समेत राजस्वकर्मी आदि मौजूद रहे।












