पी.यू.कैट प्रवेश परीक्षा के तहत ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन
संकल्प सवेरा जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में एम.बी.ए पाठ्यक्रमों के प्रवेश हेतु आज रज्जु भैय्या सभागार में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, पी.यू.कैट,ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्राप्त हुए कुल अंको के आधार पर होता है l
व्यवसाय प्रबंधन के विभाग अध्यक्ष डॉ. मुराद अली ने कहा की प्रबंधन छात्रों में बौद्धिक योग्यता के अलावा निर्णयन,विश्लेषणात्मक क्षमता,समूह प्रबंधन आदि गुणों का होना जरुरी है l ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू ये सभी गुणों का आकलन करने में निर्णायक होता हैl
व्यवसाय प्रबंधन विभाग में एम.बी.ए,एम.बी.ए(एग्रीबिज़नेस) एवं एम.बी.ए(ई-कॉमर्स ) पाठ्यक्रमों का संचालित किया जाता हैl इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश यू.पी.एस. ई.ई एवं पी.यू.कैट द्वारा होता है lपी.यू.कैट प्रवेश प्रक्रिया के इसी क्रम में अलग अलग प्रदेशो से आये अभ्यार्थियों का इन पाठ्यक्रमों के प्रवेश प्रक्रिया की ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू अगले तीन दिनों तक चलेगा l
विभाग के डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. सैफुल हक़, राजेश कुमार, परमिंदर सिंह, प्रांकूर शुक्ला, मोहम्मद सहाबुद्दीन ने इस चयन प्रक्रिया को कार्यान्वयन किया












