पूण्यतिथि पर कम्बल वितरण का आयोजन
संकल्प सवेरा बरसठी इस दुनिया को अलविदा कहने वाले दूरदर्शी सोच के धनी महापुरुष प्रातः वन्दनीय परम पूज्य जनपद जौनपुर के विकास खंड बरसठी अन्तर्गत ग्राम सभा पठखौली सम्पत पाठक निवासी स्व पं छविनाथ तिवारी के आज वसंत पंचमी के दिन उनके दूसरी पूण्यतिथि पर उनके पौत्र युवा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी द्वारा श्रद्धांजलि सभा व कम्बल वितरण का आयोजन किया गया,
अपने दादा जी स्व पं छविनाथ तिवारी के दूसरे पूण्यतिथि पर उनके पौत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी क्षेत्र के जरूरत मंद लोगो को कम्बल व आयुष्मान कार्ड बनवाकर(5 लाख तक इलाज हेतु) पूर्व सदस्य जिला पंचायत दिनेश प्रसाद तिवारी जी के द्वारा वितरण कराकर श्रध्दांजलि
अर्पित किया गया।ऊक्त अवसर पर कुलपुरोहित तीर्थ राज शुक्ल बटुक (महराज), दीनानाथ शुक्ल , शालीकराम तिवारी,धर्मेंद्र दूबे,व उनके बडे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ऊपस्थित होकर श्रद्धांजली अर्पित किये।












