तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण का आयोजन
संकल्प सवेरा, जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर पर तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभास गुप्ता के निर्देशन में कुल 146 नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य था कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा जोड़ना और कोई भी सेवित गांव में बच्चा आउट ऑफ स्कूल बच्चा न रहे। उत्तर प्रदेश का नारा है
सब पढ़े सब बढ़े। प्रशिक्षण विकासखंड रामनगर एआरपी विनोद सिंह, श्रीप्रकाश सिंह,योगेंद्र सिंह, धनंजय सिंह एवं प्रवीण सिंह के द्वारा दिया गया। समापन के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉ अरुण सिंह एवं डॉ प्रमोद गुप्ता,अशोक कुमार,छोटेलाल यादव,मुकेश कुमार, ऋषभ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।














