अन्तर महाविद्यालयीय तीरंदाजी महिला/पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन
संकल्प सवेरा, जौनपुर। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलब्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय तीरंदाजी महिला/पुरूष प्रतियोगिता 2024-2025 का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डाॅ0 विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक एवं विशिष्ट अतिथि श्री संजय कुमार राय, वित्त अधिकारी ने तीरंदाजी कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

तीरंदाजी महिला/पुरूष प्रतियोगिता 2024-2025 में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें रिकर्व राउण्ड महिला प्रतियोगिता में अमिशा चैरसिया प्रथम, भावना सिंह द्वितीय तथा खुशी श्रीवास्तव तृतीय तथा पुरूष वर्ग में राकेश कुमार प्रथम, राबिन कसौधन द्वितीय तथा विश्वजीत सिंह तृतीय रहे।
कम्पाउण्ड राउण्ड महिला प्रतियोगता में निशा मौर्या प्रथम तथा पुरूष वर्ग में आशुतोष यादव प्रथम, ज्योति प्रकाश द्वितीय तथा सर्वानन्द तिवारी तृतीय रहे। इण्डियन राउण्ड में महिला वर्ग में प्रियंका यादव प्रथम, नन्दिनी यादव द्वितीय तथा अल्का यादव तृतीय तथा पुरूष वर्ग में विजय यादव प्रथम, अनमोल यादव द्वितीय तथा रोशन कुमार तृतीय रहे।













