फसलों की वृद्धि के लिए जैविक खाद जरूरी, डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर

कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा जौनपुर मैं (11 से 15 सितंबर) पांच दिवसीय जैविक खाद उत्पादन एवं बाजारीकरण विषय पर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया उद्घाटन अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने किसान भाइयों को जैविक खाद् के महत्व के बारे में विस्तार से बताया की मिट्टी एवं फसलों को वृद्धि एवं विकास के लिए जैविक खाद से पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैl

केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जैविक खाद के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति अच्छी होती है और वातावरण भी शुद्ध होता है केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक डॉक्टर हरिओम वर्मा ने जैविक खाद बनाने की विधि एवं उपयोग के बारे में विस्तार से किसान भाइयों को जानकारी दी
इस प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 25 किसानों ने प्रतिभा किया जिसमें श्रीमती सरोज से विनीत गिरी कमलेश यादव दुर्गावती सरोज सिंह बृजेश यादव आदि किसान मौजूद रहेl












