• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विपक्ष माफियाओं को संरक्षण देता था हम उनको जेल भेज रहे है:राकेश त्रिवेदी

Opposition used to give protection to mafia, we are sending them to jail - Rakesh Trivedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 23, 2021
in Jaunpur
0
विपक्ष माफियाओं को संरक्षण देता था हम उनको जेल भेज रहे है:राकेश त्रिवेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विपक्ष माफियाओं को संरक्षण देता था हम उनको जेल भेज रहे है- राकेश त्रिवेदी
संकल्प सवेरा जौनपुर: योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर मल्हनी विधानसभा में प्रकाश गेस्ट हाउस अलीगंज पेट्रोल पम्प के कैम्पस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने प्रदेश के विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा और विपक्ष में बड़ा फर्क है पिछली सरकारें अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देते थे,

हम उनका मानमर्दन करते हैं। हम तो गरीबों की जमीन पर कब्जा की गई हवेलियों को जमीदोंज करते हैं, हमारा कार्य न जाति, न क्षेत्र, न भाषा, न मजहब के अधार पर है, हमारा कार्य शासन की योजना ‘सबका साथ सबका विकास’ के आधार पर समाज के सभी लोगों को लाभ पहुंचाना है और इसको ही हम अपना लक्ष्य मानकर चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के गले को घोंटने वाली सोच, भाई-भतीजे के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली सोच को हमने काफी झेला है इस सोच के लोग जब प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे ज्यादा परेशानी होते हैं यही लोग षड्यंत्र रच रहें, हमें इनके षड्यंत्र से डरना नहीं है।

भाजपा और विपक्ष में जमीन-आसमान का फर्क
राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़ा कर लिए पर अब यह सब नहीं चलेगा, यह नया उत्तर प्रदेश है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है।

जिनकी सोच में विकास नहीं, उन्हें सरकार रास नहीं आ रही
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जिनकी सोच में ही विकास नहीं है। जिनकी सोच जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है, जो पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं, अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी पहचान है, जिनके जमाने में विकास के 90 फीसद पैसे का बंदरबांट हो जाता था, उनको बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे विकास के कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। पर अब ऐसे लोगों की दाल अब गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है। लगातार उनको बता भी रही है।

उन्होंने आगे विकास की बात करते हुये कहा कि पहले की सरकार में बिजली आने और जाने का समय होता था उससे लोग घड़ी मिलाते थे लेकिन अब जिला मुख्यालय पर 20 से 22 घण्टे बिजली मिलती है और कस्बे में 18 से 20 घण्टे और वही गांव गिराव में 16 से 18 घण्टे बिजली मिला जाती है , पहले ट्रांसफार्मर जल जाती थी तो हफ्तों बीत जाती थी बदलने में परन्तु योगी सरकार में 24 से 48 घण्टे में टांसफार्मर बदल दिया जाता था। देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट, टीकाकरण मुफ्त एवं मुफ्त इलाज और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 15 करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन वितरण,45 लाख गन्ना किसानों को 1.40 लाख करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 40 लाख से अधिक आवासों का निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख 60 हजार से अधिक किसानों को 2208 करोड़ की क्षतिपूर्ति, 4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, तीन लाख युवाओं को संविदा पर

सरकारी नियुक्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में डेढ़ लाख से अधिक कन्याओं का विवाह, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 7.60 लाख बेटियां लाभान्वित, 1.47 करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन, 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 8 एयरपोर्ट संचालित, 13 अन्य एयरपोर्ट और 7 हवाई पट्टी का विकास, एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत 35 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, गोरखपुर और रायबरेली में एम्स का संचालन, पी पी मॉडल पर 16 अन्य मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 1.18 करोड़ परिवार परिवारों को 5 लाख का बीमा कवर,

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, 1.38 लाख सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड 2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों की स्थापना में अग्रणी, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने में प्रथम, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला और दूध उत्पादन में प्रथम, उत्तर प्रदेश बना देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था।

मल्हनी विधानसभा में गिनाया योगी सरकार का विकास कार्य
राकेश त्रिवेदी ने बताया कि अभी जल्द ही कालीचाबाद पुल के लिये राज्यमंत्री गिरीश यादव के प्रयास से 24.9 करोड़ पैसा स्वीकृत हो गया है जल्द ही पुल बनाने का कार्य चालू हो जायेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 129664 कृषकों को 115 करोड़ की धनराशि खाते में ट्रांसफर की गई, फसली ऋण मोचन के अंतर्गत 2017 से 2020 तक कुल 9301कृषकों के खाते में 52.72 करोड़ की धनराशि दी गई, कृषि यंत्र वितरण योजना के अंतर्गत 427 कृषकों को 132 लाख की धनराशि खाते में हस्तांतरित की गई, अटल कुसुम योजना के

अंतर्गत 48 कृषकों को 61.0488 लाख अनुदान दिया गया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत 61215 किसानों के खेत के मृदा की जांच कराकर निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया गया, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मल्हनी विधानसभा में 2017 से 2021 तक 317 लाभार्थियों में 121 लाख की धनराशि दी गई। उक्त अवसर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री प्रमोद यादव और जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय,

अवधेश सिंह, रमेश पाण्डेय घनश्याम यादव, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, मल्हनी विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष गण जितेन्द्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, नरेन्द्र विश्वकर्मा, शैलेस सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

एनसीसी में 57 छात्रों का हुआ चयन

Next Post

मदरसा के सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा:इफतेखार जावेद

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मदरसा के सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा:इफतेखार जावेद

मदरसा के सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा:इफतेखार जावेद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.