• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विपक्ष SIR को लेकर फैला रहा भ्रम भाजपा का संकल्प, पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे : भूपेंद्र

Opposition is spreading confusion regarding SIR, BJP's resolution is that the names of eligible voters should not be cut from the list: Bhupendr

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 5, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
विपक्ष SIR को लेकर फैला रहा भ्रम भाजपा का संकल्प, पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे : भूपेंद्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विपक्ष SIR को लेकर फैला रहा भ्रम भाजपा का संकल्प, पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे : भूपेंद्र सिंह चौधरी

SIR को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो: अजीत प्रजापति

जौनपुर, संकल्प सवेरा: भाजपा कार्यालय में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की एवं मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम का सुभारंभ पार्टी के पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया उसके बाद वंदेमातरम गीत गाया गया। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि को जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी, सभी विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, व एसआईआर में लगे कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए टू, बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर बीएलओ के साथ मिलकर फॉर्म भरने का कार्य तेजी से पूरा करें विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है।

मुख्य अतिथि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां होती थीं, जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विलोपित/विस्थापित व्यक्तियों के नाम बने रहना, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। हालांकि, विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने में पूरी सहायता करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें। मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने, नए पात्र मतदाताओं को शामिल कराने और आवश्यक दस्तावेजों को समय पर जमा कराने में जनता को मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की भी सलाह दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने SIR अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तो उस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि शुरू से ही SIR को लेकर विपक्ष नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है विपक्ष नहीं चाहता कि देश में सही और शुद्ध मतदाता सूची जारी हो। उनका काम सिर्फ टांग अड़ाना है, जबकि यह देशहित का कार्य है जिसमें सभी दलों को साथ आना चाहिए।

जिला अध्यक्ष मछली शहर अजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आवश्यक फार्म भरें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही मतदाता सूची से ही सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर केपी सिंह अशोक चौरसिया विधायक रमेश मिश्र हरिश्चन्द्र सिंह पीयूष गुप्ता सुरेन्द्र सिंघानिया राकेश वर्मा संदीप सरोज विजय लक्ष्मी साहू अवधेश यादव राज पटेल संतोष मिश्र अंजना श्रीवास्तव विनय सिंह पंकज मिश्रा संदीप तिवारी लवकुश सिंह पुष्पा शुक्ला आमोद सिंह रोहन सिंह जितेंद्र सिंह अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे.

Previous Post

कोटेदार संघ ने कमीशन वृद्धि के संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव प्रवाह 2025 का पाँचवा दिन-शांति और उत्साह का समागम

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव प्रवाह 2025 का पाँचवा दिन-शांति और उत्साह का समागम

मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव प्रवाह 2025 का पाँचवा दिन-शांति और उत्साह का समागम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.