जौनपुर। तिलक राज उर्फ मदन सिह ,सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। फेसबुक और ट्वीटर पर पोस्ट होने वाली हर सियासी हलचल पर उनकी नजर बनी रहती है। हर मुद्दे पर मदन सिह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। जौनपुर के चुनावी माहौल पर भी उनकी नजर बनी हुई है। बातो बातों में जब संकल्प सवेरा ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियों के चुनावी प्रचार का जिक्र छेड़ा तोए उनके मुंह से सिर्फ एक ही नाम निकला धनंजय सिंह।
मदन सिह के मुताबिक सोशल मीडिया पर धनंजय सिंह छाए हुए हैं। जी हां मल्हनी सीट से निर्दल चुनाव लड़ रहे धनंजय सिंह ने प्रचार मे विरोधियों पर बढ़त बना ली है। धनंजय सिंह के धुंआधार चुनावी प्रचार को देख विरोधियों की नींद उड़ा गई है। सोशल मीडिया से लेकर चुनाव के परंपरागत प्रचार के तरीकों में विरोधी उनके आगे नहीं ठहर रहे हैं। फेसबुक और ट्वीटर पर पोस्ट होने वाली हर सियासी हलचल पर उनकी नजर बनी रहती है। हर मुद्दे पर मदन सिह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।

बूथ लेवल कैंपेन से विरोधियों में हलचल
प्रचार अभियान के लिए धनंजय सिंह के युवाओं की एक बेहतर टीम तैयार की है। इस टीम में आईटी से लेकर इलेक्शन कैंपेन के जानकार शामिल हैं। आईटी विशेषज्ञ सोशल मीडिया पर फोकस कर रहे हैं। धनंजय सिंह के जनसंपर्क अभियान की पूरी जानकारी फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। यही नहीं पूर्व में धनंजय सिह द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास को भी धनंजय सिंह के एजेंडे को भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक साझा किया जा रहा है। चुनावी रणनीति में कहीं से सेंध ना लगेए इसके लिए धनंजय सिह की टीम ने हर बूथ का सही और सटीक आंकड़ा जुटा लिया है।
धनंजय सिह ने परंपरागत प्रचार का भी लिया जा रहा है सहारा
सोशल मीडिया के अलावा धनंजय सिंह व पत्नी श्री कला व एमएलसी वृजेश सिह प्रिन्सू की टीम परंपरागत चुनावी प्रचार पर जोर दे रही है। लग्जरी गाड़ी और सुरक्षा के तामझाम छोड़कर धनंजय सिंह दिन.रात चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
खेत की मेड़ों और गांव की संकरी गलियों से होते हुए वो लोगों तक पहुंच रहे हैं। उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिल रहे हैं। अपने विकास का मॉडल लोगों को समझा रहे हैं। सियासी जानकारों के मुताबिक धनंजय सिंह की ये स्टाइल लोगों को खूब भा रही है।
जनसम्पर्क में पिछड़ने लगे विरोधी
वहीं दूसरी तरफ धनंजय सिंह के मुकाबले दूसरी राजनीतिक पार्टियों का जनसम्पर्क अभियान ठंड़ा दिखाई पड़ रहा है। सोशल मीडिया हो या फिर जमीनी स्तरए धनंजय सिंह के आगे विरोधी कहीं नहीं टिकटे दिख रहे हैं। विरोधी उम्मीदवार जातिगत वोटों के गुणा.गणित में लगे हुए हैं।
अगर बीजेपी खेमे की बात करें तो इस सीट पर खाता खोलने की उम्मीद लगाए मनोज सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मल्हनी में जनसभा को संबोधित कर चुके है और इसके साथ साथ भाजपा के एक दर्जन मंत्री लगातार क्षेत्र मे जनसंपर्क कर रहे लेकिन वो लहर नही बन पा रही रही है जो 2017 के चुनाव मे थी। हालांकि भाजपा के नेतागण कह रहे है कि हम यह सीट जीत रहे है। जो भी हो इसका नतीजा 3 नवम्बर को मतदान व 10 को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।
इसके साथ ही आज नौपेडवा मेे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निशाद व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा भी है और आने वाले एक दो दिन मे हो सकता है प्रदेश के मुखिया दोबारा मल्हनी की जनता को संबोधित कर भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील करे।
वहीं दूसरी बीएसपी उम्मीदवार के पक्ष मे भी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने जनसभा को संबोधित कर चुके है दोनों पार्टियों को लग रहा है कि शायद अंतिम वक्त पर कोई चमत्कार हो जाए।
इन सबके के बीच सपा के प्रत्यासी लकी यादव व उनके समर्थक लगातार कैंपेन कर रहे है सपा प्रत्यासी को लेकर पार्टी पदाधिकरी तो उत्साहित है लेकर जनता उत्साहित नहीं नजर आ रही है।












