स्वस्थ व्यक्ति ही देश व समाज के निर्माण में दे सकता है योगदान : सुनील यादव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जनहित स्वास्थ्य केन्द्र शिवापार का भव्य शुभारंभ सुनील यादव ‘मम्मन ‘ प्रतिनिधि पूनम यादव ब्लाक प्रमुख करंजाकला के द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ ही सबकुछ होता है ,और स्वस्थ व्यक्ति ही देश व समाज के विकास में योगदान कर सकता है ।
शिक्षा, स्वास्थ, व संस्कार ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव , नीरज मौर्य , हरीशचंद्र ,त्रिभुवन यादव , सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।












