• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

लोकसभा में ‘INDIA’ के बस 40 सांसद, राहुल-सोनिया समेत ये चेहरे ही निलंबन से बचे

Only 40 MPs of 'INDIA' in Lok Sabha, only these faces including Rahul-Sonia were saved from suspensio

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 20, 2023
in Desh-Videsh
0
लोकसभा में ‘INDIA’ के बस 40 सांसद, राहुल-सोनिया समेत ये चेहरे ही निलंबन से बचे
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लोकसभा में ‘INDIA’ के बस 40 सांसद, राहुल-सोनिया समेत ये चेहरे ही निलंबन से बचे

मौजूदा सदन में कांग्रेस के कुल 48 लोकसभा सांसद हैं। संसद से निलंबित किए गए 95 सांसदों में से 38 कांग्रेस के है। ऐसे में इस सत्र में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के योग्य केवल 10 सांसद बचे हैं।

लोकसभा से सांसदों के निलंबन का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो और सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही लोकसभा से निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या 97 पहुंच गई। बीते गुरुवार से अब तक दोनों सदनों के कुल 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं

सांसदों के निलंबन चलते छह दलों का एक भी सांसद इस वक्त लोकसभा में नहीं बचा है। वहीं, तीन दलों के एक-एक सांसद ही लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के योग्य बचे हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के केवल 10 सांसद ही शेष सत्र में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें से एक पहले ही पार्टी से निलंबित चल रही हैं। इसी तरह डीएमके के 24 में से केवल आठ सांसद तो टीएमसी के 22 में से नौ सांसद ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। टीएमसी के नौ बचे सांसदों में से दो भाजपा के साथ हैं।

किस पार्टी के कितनी सांसद निलंबित कितने बचे

पार्टी

लोकसभा में सांसद

निलंबित हुए
कांग्रेस के ये 10 सांसद ही लोकसभा की कार्यवाही में ले सकते हैं हिस्सा
मौजूदा सदन में कांग्रेस के कुल 48 लोकसभा सांसद हैं। संसद से निलंबित किए गए 95 सांसदों में से 38 कांग्रेस के है। ऐसे में इस सत्र में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के योग्य केवल 10 सांसद बचे हैं। इन सांसदों में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस से निलंबित चल रहीं पटिलाया सांसद परनीत कौर, छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ, मेघालय की शिलॉन्ग सीट से सांसद विंसेट पाला, केरल की कोझीकोड़े से सांसद एमके राघवेंद्रन, अंडमान निकोबार के सांसद कुलदीप राय शर्मा, कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई और बैंगलोर ग्रामीण सीट से सांसद डीके सुरेश और ओडिशा के कोरापुट से सांसद सप्तगिरि उल्का शामिल हैं।

डीएमके के दो तिहाई सांसद निलंबित
इंडिया गठबंधन में शामिल 28 दलों में कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा सांसद डीएमके के हैं। लोकसभा में डीएमके सांसदों की संख्या 24 है। डीएमके के 24 में से 16 सांसद निलंबित हो गए हैं। निलंबित किए गए सांसदों में ए राजा, दयानिधि मारन टीआर बालू और कनीमोझी जैसे बड़े पार्टी नेता शामिल हैं। पार्टी के दो तिहाई सांसदों के निलंबन के बाद महज आठ सांसद ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। इन सांसदों में नमक्कल सीट से सांसद एकेपी चिनराज, तिरुनेलवेली से सांसद एस. ज्ञानतिरावियम, वेल्लोर के सांसद डी मुरुगन कथीर आनंद,
पेरम्बलूर के सांसद डॉ. टीआर परिवेन्दर, कल्लाकुर्ची से सांसद डॉ. गौतम सिगमानी, कुड्डालोर से सांसद टीआरवीएस रमेश, वेल्लुपुरम से सांसद डॉ. डी रविकुमार और पोल्लाची से सांसद केएस सुंदरम शामिल हैं।

टीएमसी के नौ सांसद बचे, इनमें दो भाजपा समर्थक
टीएमसी के 22 में से 13 लोकसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए सांसदों में सौगात राय, सुदीप बंदोपाध्याय जैसे सांसद शामिल हैं। अब पार्टी नौ सांसद ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। इन सांसदों में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, आसनसोल से सांसद शत्रुघन सिन्हा, जाधवपुर की सांसद मिमि चक्रवर्ती, भाजपा में शामिल हो चुके सुभेंदु
अधिकारी के पिता सिसिर अधिकारी, सुभेंदु के भाई दिवेंदु अधिकारी, घाटल से सांसद दीपक अधिकारी, बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां, मथुरापुर से सांसद चौधरी मोहन जटुआ, मुर्शिदाबाद से सासंद अबु ताहिर खान और आरमबाग से सांसद अपरूपा पोद्दार शामिल हैं। इन नौ सांसदों में से सिसिर अधिकारी को अयोग्य किए जाने की टीएमसी की याचिका लोकसभा अध्यक्ष के पास लंबित है। वहीं, सिसिर के बेटे दिवेंदु भी भाजपा के समर्थन में रहे हैं।

जदयू के 16 में से सिर्फ पांच सांसद बचे
जदयू के लोकसभा में 16 सांसद हैं। इनमें से 11 सांसदों को अब तक निलंबित किया जा चुका है। पार्टी के महज पांच सांसद ही अब सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें कविता सिंह, सुनील कुमार पिंटू, विजय कुमार, अजय कुमार मंडल, रामप्रीत मंडल शामिल हैं।
इसी तरह एनसीपी के पांच में से तीन सांसद निलंबित कर दिए गए हैं। दो बचे सांसदों में से एक अजीत पवार गुट के साथ बताया जाता है। एनसीपी के दो सांसद जो सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं उनमें श्रीनिवास पाटिल और सुनील तटकरे शामिल हैं। सुनील तटकरे अजीत गुट के साथ हैं।

इन दलों के एक-एक सांसद ही सदन में बचे
समाजवादी पार्टी के लोकसभा में तीन सांसद हैं। इनमें से दो डिंपल यादव और एचटी हसन को निलंबित कर दिया गया है। शफीकुर्रहमान बर्क पार्टी के अकेले सांसद के रूप में सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं। इसी तरह जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेस के तीन में से दो सांसद निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें फारुख अब्दुल्ला और हसनैन मसूदी शामिल हैं। सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के योग्य सिर्फ मोहम्मद अकबर लोन बचे हैं। सीपीआई के दो में से एक सांसद को निलंबित कर दिया गया है। अब सीपीआई की ओर से सेल्वाराज मुनियां ही सदन में दिखाई देंगे

इन दलों के सभी सांसद हुए निलंबित
केरल की पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और सीपीएम के लोकसभा में तीन-तीन सांसद हैं। दोनों के सभी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह एक-एक सांसद वाली पार्टियों आम आदमी पार्टी, केरल कांग्रेस (एम), वीसीके और आरएसपी के सांसदों को भी लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है। इन सांसदों में आम आदमी पार्टी के एक मात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू, केरल कांग्रेस (एम) के सी थॉमस, वीसीके के थोल थिरुमावलवन और आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन शामिल हैं। केरल कांग्रेस (एम) के सी थॉमस को बुधवार को निलंबित किया गया।

Previous Post

ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Next Post

कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 22 को

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 22 को

कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन 22 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.