गोली मारकर सराफा व्यापारी से एक लाख की लूट।
बरसठी के भैसहा गांव की घटना,दहशत
बरसठी,संकल्प सवेरा,जौनपुर।थाना क्षेत्र के भैसहा (बिलरा मोड़) के पास शुक्रवार शाम सात बजे दुकान बंद कर वापस जाते घर जाते समय सराफा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमशो ने गोली मारकर एक लाख रुपये से आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गये।सूचना पर पुलिस पहुचकर जांच में जुटी है।

मनोज सोनी और विनोद सोनी निवासी बंधवा (रामगंड) बारीगाव हनुमान नगर में सराफा की दुकान खोले है। शाम सात बजे दोनो भाई दुकान बनकर घर जा रहे थे जैसे ही भैसहा गांव के पास पहुचे पीछे से आ रहे एक बाइक पर तीन बदमाश हवाई फायर कर गाड़ी रोक लिये छीना छपटी में असफल होने पर दो गोली विनोद सोनी
को मार दिये जांघ और पैर के पास दोनो गोली विनोद को लगी। स्वजन इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये। मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है। मनोज सोनी ने बताया कि बैग में एक लाख का जेवरात था बदमाश उसे और बाइक भी उठा ले गये।













