जौनपुर। थाना लाइनबाजार अंतर्गत क्षेत्र पचहटियां चौराहे के निकट एक ट्रक और आटो की हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत एवं एक महिला सहित चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, जिन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा चल रहा घायलों का उपचार।
इस हादसें की जानकारी मिलते चौकियाँ चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज मृतक के शव एवं उक्त आटो रिक्शा को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुटे।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक एवं आटो की भिड़ंत के बाद मौके पर चालक ट्रक लेकर हुआ फरार।
मृतक संतोष कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोहरौटी खेतासराय जौनपुर।
घायलों में (1) इंद्रदेव पुत्र जगदीश निवासी राजीव धमूचा थाना गया बिहार।
(2) श्रीमती आशा देवी पत्नी जीत लाल निवासी ताखे थाना शाहगंज जौनपुर।
(3) राम लखन यादव पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ यादव निवासी महमूदपुर थाना बरसाठी जौनपुर।
(4) सचिन यादव पुत्र सुनील यादव निवासी ताखे थाना शाहगंज जौनपुर की स्थिति गंभीर हैं जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से किया गया रेफर।












