शाहगंज/जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित टेलिफ़ोन एक्सचेंज के बगल तेज रफ्तार अनियंत्रित टेलर ने एक आटो रिक्सा को टक्कर मार एक महिला को रौदते फरार हो गया।
आजमगढ़ मार्ग के डिहवा भादी गांव निवासी 55 वर्षीय गौरी देवी घर के बाहर मिट्टी का कुल्हड सूखा रही थी। रविवार प्रातः साढ़े सात बजे आजमगढ़ से सुल्तानपुर की ओर जा रही खाली टेलर संख्या UP 44 AT 1358 ने कोतवाली क्षेत्र के छिडवा भादी गांव में अनियंत्रित हो गया। टैम्पो पर सब्जी लाद घर आ रहे सिनोद राजभर को टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि टैम्पो टेलर के साथ पच्चीस मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इसी दौरान गौरी भी चपेट में आ गयी। जिसका मौके पर ही मौत हो गई वहीं सिनोद गम्भीर रूप से घायल हो राजकीय चिकित्सालय पहुचा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं मौके से चालक टेलर ले भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सडक पर रख मार्ग अवरुद्ध कर दिया। पौने सात बजे से पौने दस बजे तक चक्काजाम रहा। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया। घटना स्थल पर ब्रेकर का निर्माण हो। चालक को गिरफ्तार किया जाये। मौके पर पहुचें तहसीलदार अभिषेक राय ने लोगों की सभी मांगों को मानते हुए किसी तरह जाम खुलवाया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
वही भागने के दौरान सराय मोहिद्दीनपुर में भी एक और व्यक्ति की मौत का कारण बन टेलर पलट गया।












