दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा (जौनपुर) जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर बिथार गांव के पास रविवार की देर रात हुए एक हादसे में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। घटना में एक बाइक पर सवार तीन तथा दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर जैसे वाराणसी रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
आकिब अपने मित्र फवाद तथा अदनान सभी निवासी जौनपुर कोतवाली कालीकुतती के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर गौराबादशाहपुर से जौनपुर की तरफ वापस जा रहा था। बिथार गांव के पास दूसरी तरफ से उसी गांव का निवासी संदीप 38 पुत्र झलसू अपनी बाइक से सड़क पार कर रहा था तभी दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक की बाइक संदीप की बाइक से सीधी टकरा गई। घटना के फलस्वरुप चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसमें फवाद को गंभीर चोटे आई तथा वह मौके पर ही बेहोश हो गया
। दुर्घटना में घायल सभी को उपचार है जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां संदीप की हालत गंभीर देख उसे बेहतर उपचार है जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया इलाज के लिए ले जाए जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।













