दो किलो अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर, संकल्प सवेरा जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर सदानन्द राय के पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटहरा मोड़ से एक सन्दिग्ध प्रभाशंकर यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी हरिपालमऊ थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो अवैध गाजा बरामद कर मु0अ0सं0 126/2022 धारा 8/20 NDPS ACT में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध मे एसओ मुंगरा बादशाहपुर सदानंद राय ने बताया कि इसके ऊपर अन्य थाने में भी विभिन्न धाराओं में पहले से ही मुक़दमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सदानन्द राय, हे0क0 विनोद कुमार सिंह, का0 गया प्रसाद पटेल , चा0हे0का0 मनोज कुमार चौबे आदि शामिल रहे।












