बेंगलुरु की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ ने तो यह भी पूछ लिया कि क्या बिरयानी फ्री में बंट रही है?
नई दिल्ली. कोरोना वारयस के कहर के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की भी दुकानें बंद हो गई थीं. इसके चलते उन लोगों को बड़ी परेशानी हुई, जो किसी खास व्यंजन का स्वाद लेने के लिए उत्सुक रहते हैं. इसके बाद जैसे ही लॉकडाउन हटा और ये दुकानें खुलने लगीं. इसके बाद तो जैसे लोग कोरोना को भूलकर अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद लेने के लिए दुकान पर उमड़ पड़े. ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु की एक फेमस बिरयानी की दुकान में. वहां लोग बिरयानी खाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उमड़े कि सड़क पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लग गई.
बेंगलुरु की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ ने तो यह भी पूछ लिया कि क्या बिरयानी फ्री में बंट रही है? यह नजारा था बेंगलुरु के होसकोटे की प्रमुख आनंद दम बिरयानी की दुकान का. इस दुकान की बिरयानी लोगों को इतनी पसंद है कि ये लोग इस दुकान में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. यहां की बिरयानी का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं
रविवार को जैसे ही लोगों को इस दुकान के खुलने की खबर लगी, वे बिरयानी खाने के लिए दुकान पर उमड़ पड़े. देखते ही देखते सड़क किनारे करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लग गई. कोरोना महामारी के दौरान सड़क पर इतनी भीड़ देखकर लोगों को हैरानी तो हुई ही, लेकिन इस दौरान सबने एहतियात के तौर पर मास्क पहन रखे थे.
बिरयानी की इस दुकान में इतनी लंबी लाइन लगने के बाद इसकी कमाई आंकी गई तो पता चला कि दुकान को पहले की तुलना में 20 फीसदी अधिक कमाई हुई है. यह दुकान बेंगलुरु सिटी सेंटर से करीब 25 किमी बाहर है. इसमें खाना खरीदने के लिए अब डेढ़ घंटे का समय लगता है.












