युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
संकल्प सवेरा,महराजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के खिलाफ उसकी प्रेमिका की तहरीर पर गुरुवार पुलिस दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।
प्रेमी के इंतजार में तीन दिनों से उसके घर के चौखट पर बैठी थी । उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
क्षेत्र के लोहरियाव गांव निवासी पंकज मौर्य पुत्र दिनेश मौर्या के घर मंगलवार उसकी प्रेमिका पहुच कर उसके घर के चौखट पर बैठी थी और बताया कि वह जौनपुर में कपड़े का स्टाल लगाती थी जहा दो वर्ष पूर्व पंकज से मुलाकात हुई और वह शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया ।
कोख में जन्मे बच्चे का गर्भपात भी करवा दिया था और एक लाख पैतीस हजार रुपया और जेवर लिया है ।बताया कि बुधवार बीती रात पंकज का भाई,बहन,मां उसकी पिटाई भी किए जिस की तहरीर पर पुलिस पंकज मौर्य के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया
इस संबंध में थानाध्यक्ष महाराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रहे हैं जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी












