पौत्री के जन्मदिवस पर पूर्व प्राचार्य ने कराया बृहद पौधरोपण
जौनपुर।शहर के हुसेनाबाद क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में 2 वर्षीय पौत्री के जन्मदिन पर पूर्व प्राचार्य प्रो0 समर बहादुर सिंह ने मोहल्ले के लोगो के साथ करीब 50 पौधों का रोपड़ कराया
,नीम ,बरगद,पीपल ,गूलर आदि पौधों को टीचर्स कॉलोनी स्थिति तालाब ,बी0पी0 हॉस्टल, टीचर्स कॉलोनी के आस पास लगाया
गया,और साथ ही साथ सभी लोगो ने सपथ भी लिया कि हम इन पौधों को पूर्ण विकसित होने तक देख रेख करेंगे, पौधरोपण में वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, डॉ0 यसवंत सिंह,डॉ0 सुदेश सिंह,
भूपेंद्र बहादुर सिंह,निशा सिंह,आशा सिंह,नीतू सिंह,विश्वराज सिंह,देवांश सिंह ,तिलक राज सिंह आदि उपस्थित रहे और पौध रोपड़ किये।













