ससुर के जन्मदिन पर पुत्रबधू ने प्राथमिक विद्यालय को तीन पंखे किये भेंट
संकल्प सवेरा थानागद्दी (जौनपुर) केराकत विकास खण्ड अंतर्गत आसमानपट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अपने ससुर के जन्मदिन के अवसर पर पतिमा पांडेय ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से प्रधानाध्यापिका रीना सिंह को तीन सीलिंग पंखा भेंट स्वरूप दिया।
सोमवार के दोपहर में उक्त गांव निवासी श्रीधर पांडेय अवकाश प्राप्त शिक्षक तीन छत वाला पंखा लेकर प्राथमिक विद्यालय असामानपट्टी में पहुँच गए।और उन्हें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना सिंह को भेंट किया।पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि मेरे रिश्तेदार अवकाश प्राप्त प्रोफेसर शरद चंद पांडेय जो मुम्बई में रहते है।
जिनके अठ्ठासी वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी पुत्रबधू के द्वारा विद्यालय को भेँट स्वरूप दिया गया।ताकि छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाई करते समय ठंडी हवा देकर गर्मी से निजात पा सके। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अतुल कुमार सिंह,राजिंदर शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।












