कृपाशंकर के प्रचार को धार देंगे ओमप्रकाश राजभर
ओमप्रकाश राजभर का आगमन 18 को
संकल्प सवेरा,जौनपुर। जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में चुनावी माहौल को बनाने के लिए शनिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शाहगंज में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
खुटहन ब्लॉक ग्राम नरौली में शनिवार को सुबह 10 बजे से आयोजित चुनावी जनसभा में पिछड़ा वर्ग में खासी पैठ रखने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर वोटों के साथ ही पिछड़े,अतिपिछड़े,दलित बिरादरी के वोटों को साधने के काम करेंगे।













