जौनपुर सिकरारा में लाठी से पीटकर वृद्ध की हत्या
संकल्प सवेरा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में लाठी डंडे से पीट-पीट कर की वृद्ध की हत्या कर दी। घटना रविवार दिन के लगभग 3:00 बजे की है। गांव के दो युवक एक विवादित जामुन के पेड़ की डाल को काट रहे थे। उसी समय बुद्धि राम उम्र लगभग 65 वर्ष वहां से गुजर रहे थे। देखा कि उसके पड़ोसी जिन से विवाद चल रहा था। वह पेड़ की डाली को काट रहे थे।
बुद्धि राम ने मना किया तो दोनों लड़के ने लाठियां से उसके ऊपर प्रहार करने लगे। उसी समय वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग दौड़े और बीच बचाव करने लगे। लाठी के हमले से घायल वृद्ध को स्थानीय व परिवार के उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि भरतपुर गांव में जामुन के पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। 65 वर्षीय वृद्ध बुधिराम को हल्की चोटे आयी। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया