जौनपुर । शहर क्षेत्र के प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने मंगलवार को ढाई घंटे बिताया। इस दौरान कई बुजुर्ग महिला पुरूष के आखों से आशु छलक उठे। आश्रम के लोगों को कंबल फल बिस्किट साबुन वितरित किया ।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वृद्धा आश्रम आधुनिक समाज की देन है वर्तमान समय में लोगों की कोशिश होनी चाहिए कि वृद्धा आश्रम की संख्या बढे नहीं, बल्कि घटनी चाहिए।
कुलपति प्रो.निर्मला एस.मौर्य ने को शहर के प्रेमराजपुर वृद्धाआश्रम में पहुंची, उन्होंने वहां पहुंचकर बुजुर्ग महिला व पुरुषों के साथ अपना ढाई घंटे बिताए ।उनके दुख सुख को बांटा, रहन सहन के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि वृध्दाआश्रम आधुनिक समाज की देन है कि लोग अपने रास्ते से भटक गए हैं,जिसके चलते वृद्ध आश्रमों की संख्या बढ़ी है। बच्चों को मां बाप बड़े कष्ट झेल कर पालते पढाते बढ़ाते हैं। वही कुछ बच्चे मां बाप को छोड़कर रास्ते से भटक जाते हैं। और मां-बाप को के बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाय पाश्चात्य सभ्यता की ओर चले जाते हैं।
जिसके चलते मां-बाप को वृद्ध आश्रम जैसे स्थानों की शरण लेनी पड़ती है ।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा धर्म होता है ।इस अवसर पर उन्होंने 50 से अधिक वृद्ध महिला एवं पुरुष को कंबल फल मास्क सेंटाइजर साबुन आदि सामग्री वितरित किया । बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को भरोसा दिया वह दोबारा उनके बीच आएंगी। उनके हर समस्याओं का निदान करेंगी। इस अवसर पर एनएसएस के समन्वयक में डॉ राकेश कुमार यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ केएस तोमर, समाज कल्याण के अधिकारी विपिन यादव, महिला संरक्षण बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय प्रबंधक गिरजेश , रघुनंदन, अवधेश मिश्रा, सत्यम शिवम मौर्य, आयुष यादव ,शिवम मौर्य, आशीष यादव मौजूद रहे। संचालन अधीक्षक गोविंद तिवारी ने किया।












