कोरोना जांच हेतु प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
शाहगंज /जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करा निराकरण की मांग की।तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल और एसडीएम के बीच व्यापारियों की समस्याओं और नगर में चल रही कोरोना जांच को लेकर चर्चा हुई । उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने और लॉकडाउन से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की।
नगर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप और अन्य समस्याओं के मद्देनजर शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने उपजिलाधिकारी से कहा कि कोरोना जांच के लिए व्यापारियों को जागरूक करने की जरूरत है। लेकिन प्रशासन व्यापारियों पर जबरन जांच कराने का दबाव न बनाये। उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर के अन्य इलाकों में कैम्प जारी होने की बात कही और अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी अपनी और परिवार की कोरोना जांच कराएं।
उपजिलाधिकारी ने व्यापारियों से प्रशासन द्वारा लागू नियमों का पालन करने की भी अपील की। जिसमें दुकानों को खोलने की अवधि और दो दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने इसके लिए उन्हें आश्वस्त किया और जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल, नगर महामंत्री सौरभ सेठ, दीपक जायसवाल और कृष्णकांत सोनी आदि उपस्थित रहे।












