प्रमुख संग अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पंच प्रण की शपथ
सुइथाकला,संकल्प सवेरा। आजादी का अमृत महोतसव के अंतर्गत बुधवार से मेरी माटी मेरा देशअभियान के तहत ब्लाक परिसर प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी एवं खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र संग अन्य अधिकारियों ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों ने पंच प्रण की शपथ ली।
सभी ने प्रण लिया कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। गुलामी की मानसिकता मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चन्द्र तिवारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार , जितेंद्र शाह, हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।













