संविधान दिवस पर युवाओं को दिलाया गया शपथ
संकल्प सवेरा सुजानगंज( जौनपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र ,जौनपुर की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया संविधान के बारे में युवाओ को बताया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र जौनपुर की तरफ से नियुक्त ब्लॉक के वालंटियर संचित तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के विभिन्न संस्थान सर्गेसस क्लासेज,चाणक्य क्लासेज,हरीश क्लासेज ,एवं जयराजी जूनियर हाई स्कूल बेर्रा में संविधान के प्रति जागरूक किया, बच्चो को संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना को पढ़वाया गया
और सभी को संविधान में उल्लिखित महत्वपूर्ण तथ्य को भी बताया ।उन्होंने बताया की संविधान में उल्लिखित नियम हमे जीवन जीने के अधिकार प्रदान करते है ।मौलिक अधिकार,मौलिक कर्तव्य ,नीति निर्देशक तत्व आदि के बारे में प्रत्येक व्यक्ति को जानना चाहिए।इस अवसर पर मंतोष सिंह,गौरव,जयसिंह पटेल ,शुभम यादव ,शैलेंद्र पांडेय,रीता चौरसिया ,स्वेता पटेल,मनीषा यादव आदि उपस्थित रहे|












