नई दिल्ली,संकल्प सवेरा : अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो उससे सिर्फ घर का राशन ही नहीं बल्कि अब आपका घर भी रोशन हो जाएगा। जी हां अब आपका घर एल ई डी बल्ब से रोशन होगा। वो भी बिल्कुल कम दामों में, सुनकर थोड़ा हैरान तो होंगे ही आप पर आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है। आजकल एलईडी बल्ब को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह तेज रोशनी के साथ कम बिजली का बिल भी लेते हैं।
लेकिन हमारे बाजारों में इनके दाम काफी ज्यादा है जिससे लोग इन पलकों को कब है ले पाते हैं लेकिन अगर ऐसे में आपको पता चले कि यह बल आपको सिर्फ ₹10 में मिल जाएगा तो आपको सुनकर कैसा लगेगा। जी हां अप राशन कार्ड से मिलने वाले राशन के साथ आपको एलईडी बल्ब मिलेंगे
आपको बता दें कि लोग अपने घरों में तेज रोशनी देने वाले एलईडी बल्ब को लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इसका उपयोग करने से बिजली की खपत तो कम होती ही है साथ ही यह बल लंबे समय तक चलते हैं। बाजार में इन एलईडी बल्ब की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन इस योजना से आपको यह मात्र ₹10 में मिलेंगे। जी हां आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 7 और 12 वाट के बल्ब आपको सिर्फ ₹10 में मिलेंगे। इसके साथ ही इन बल्ब ऊपर 3 साल की गारंटी भी दी जा रही है। यह बल्ब सरकारी कंपनी कन्वर्जंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से दी जा रही है जहां हर एक परिवार को पांच बल्ब ₹10 के रेट में दिए जाएंगे।












