अब बदलापुर में भी रुकेगी शटल ट्रेन![]()
विधायक रमेश मिश्रा ने दिल्ली में रेल मंत्री से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया
खुटहन,संकल्प सवेरा।(जौनपुर) बदलापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बदलापुर विधानसभा में क्षेत्रीय जनता की आकांक्षाओं के मद्देनजर रेल सम्बन्धी प्रमुख मांगो को उनके समक्ष रखा। जिस पर रेल मंत्री ने उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन को रोकने की मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया है। इसके अलावा श्री कृष्णा नगर फ्लाईओवर को रेलवे वर्क्स प्रोग्राम में शामिल करते हुए सहभागिता पर सहमति भी जतायी। विधायक ने औंका रेल फाटक व बछुवार रेल फाटक को खोलने तथा सभी अन्डर पास पर बरसात में जमा हो रहे पानी
सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने उचित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को दिशा निर्देशित किया और शीघ्र ही सभी समस्याओं से सम्बंधित माँगों को पूर्ण किये जाने का विधायक को आश्वासन दिया है।












