आज विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान हेतु तिलकधारी महाविद्यालय में संघ विचार परिवार की बैठक संपन्न हुई।

जिसमें काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने आगामी कार्यक्रमों के ऊपर प्रकाश डाला, जिसमें ज्ञातव्य है कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक धन संग्रह अभियान संपूर्ण देश में चलेगा,
प्रचारक ने प्रारंभ में राम मंदिर आंदोलन में हुए बलिदान के बारे में लोगों से बताया इसके बाद इस अभियान के तहत उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत में एक भी हिंदू छूटने ना पाए जिसका भाव एवं श्रद्धा भगवान श्री राम के चरणों में न पहुंचे, इसलिए हमें एक और प्रेत्येक हिंदू के घर में जाकर उनका समर्पण श्रद्धा पूर्वक ग्रहण कर मंदिर निर्माण तक पहुंचाना है

उन्होंने आवाहन किया यह अभियान इस विश्व का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है अतः सभी लोग इस अभियान से जुड़कर अपने भाव एवं श्रद्धा का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों तक समर्पण करें, क्योंकि भगवान राम ही इस राष्ट्र की पहचान एवं उसकी आत्मा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला के अभियान प्रमुख विहिप जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद्र दुबे, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी, विभाग संघचालक सच्चिदानंद राय, जिला संघचालक डॉ वेद प्रकाश जी, विभाग कारवाह शिव प्रकाश मौर्या जी, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अनिल कप्तान जी, वीरेंद्र प्रताप मोर्य जी, जिला कार्यवाह मनोज जी, जिला संपर्क प्रमुख अरुण पाठक जी, जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक एवं मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी, पूर्व सांसद केपी सिंह, ईश्वर देव सिंह, विभाग प्रचारक जगदीश जी, डॉ विनोद सिंह, डॉ आशीष मिश्र, ज्ञान प्रकाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्र, हर्ष सिंह, राजीव सिंह जी, डॉक्टर उदय सिंह, प्रदीप सेठ, जनमेजय तिवारी दिनेश सिंह पंकज तिवारी मोंटी इत्यादि विचार परिवार के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,













