जलालपुर—क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने फोनवार्ता में बताया कि वे अपने जन्मदिन(30 अक्टूबर) पर कोई जश्न नहीं चाहते हैं।उन्होंने बताया कि मेरे 29वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग कई योजनाएं बना रहे हैं।मैं नहीं चाहता हूं कि इस दिन किसी भी प्रकार का जश्न या समारोह आयोजित किया जाए।यदि लोग इस तरह के किसी भी आयोजन के बारे में सोच रहे हैं तो उसे रद्द कर दें,क्योंकि मैं किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दूंगा।मुझे अच्छा नहीं लगेगा चाहे वे मित्र हों या अन्य लोग।इस पर सहमति नहीं मिलने वाली है।
चन्दन ने कहा है पुरा देश इस समय कोरोना वायरस जैसे महामारी से जुझ रहा है।ऐसे में जन्मदिन का जश्न मनाना मेरे लिए अच्छा नही होगा।ज्ञात हो इसी लाकडाऊन में 16 अप्रैल 2020 को चन्दन के पिता सुशील कुमार वर्मा का लंबे बीमारी के चलते देहांत हो गया था।चन्दन ने बताया मै विगत चार वर्षो से 650 गरीब बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाता था।उनको चाॅकलेट,बिस्कुट,मिठाई खिलाता था।इस बार कोरोना वायरस के चलते सभी विद्यालय बंद हैं।ऐसे में उनके साथ भी जन्मदिन नही मना पाने का खेद है।हर वर्ष अपने जन्मदिन पर 50 पौधों का पौधरोपड़ करता था।












