भाजपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता:मुख्यमंत्री

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव जनसभा को संबोधित कर यादव मतदाताओं को लुभाने का किया प्रयास। उन्होंने कहा कि रावण, माता सीता का हरण करके पछता रहा था वैसे ही यहां पर विपक्षी पार्टियां भी पछता रही हैं। सपा को अपने बल पर चुनाव लड़ना चाहिए था।
मुलायम सिंह यादव ने 2019 में मोदी जी को बधाई दिया था तभी इनको समझ जाना चाहिए था। लेकिन एक बार फिर सपा ने गलती की। भाजपा इस बार फिर से सरकार बनाएगी और मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे।
मोहन यादव ने कहा कि मैं सोच रहा था कि जौनपुर आना है। यहां आकर बहुत खुशी मिली है। कितना सुखद संयोग है कि चुनाव की इस बेला में वो प्रत्याशी यहां मौजूद है जो कांग्रेस को ठिकाने लगाने के बात यहां आया है।
इस बार जौनपुर एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। भाजपा 400 सीट पार होने जा रही है। भाजपा की जीत तय है।












