जौनपुर अपना दल यस केराकत विधानसभा के अंतर्गत गोमतेश्वर महादेव मंदिर में अपना दल यस की एक मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष केराकत दिग्विजय माली के अध्यक्षता में किया गया जिसमें अपना दल यस के राष्ट्रीय सचिव श्री पप्पू माली जी का केराकत विधानसभा के प्रथम आगमन पर माली सैनी समाज द्वारा एवं अपना दल यस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कुमार मधुकर ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली जी रहे विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर पटेल एवं एडवोकेट लाल प्रताप पाल रहे कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया
आज इस कार्यक्रम में बहुत बड़े पैमाने में सपा बसपा कांग्रेश को छोड़कर अपना दल यस की सदस्यता ग्रहण किया सभी को सदस्यता अपना दल यस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल ने कराया सभी को माला पहनाकर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने अपना दल यस में शामिल होने पर सभी को शुभकामना दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू माली ने कहा कि आज जिस प्रकार से सर्व समाज के लोग बड़े पैमाने पर हर विधानसभा में अपना दल यस की सदस्यता लेने की होड़ मची है उससे यह प्रतीत होता है
कि आने वाला 2022 बिना अपना दल यस के सहयोग से किसी की सरकार नहीं बनने वाली है आज के समय में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दल यस के ऊपर निगाह लगाए बैठे हैं कि अपना दल यस का 2022 में क्या रूप होगा इसलिए सभी पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि 2022 के पहले 1 सेमी फाइनल मैच अपना दल यस के कार्यकर्ताओं को खेलना है जो त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के रूप में होने वाला है उस सेमीफाइनल को अपना दल यस के कार्यकर्ताओं को विजय प्राप्त करना होगा तभी 2022 के सेमीफाइनल में हम लोग जगह बना पाएंगे ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत की सीट जीत कर जनपद जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक अपना दल यस के लिए सुनिश्चित करना है
तभी हम 2022 मैं अपनी नेता बहन अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देख पाएंगे इसलिए सबसे पहले हम लोगों को अपने बूथ को मजबूत करने की आवश्यकता है हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत हो जाएगी हमें कोई चुनाव नहीं हरा सकता,,, कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल जिला महासचिव जी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से,,, राकेश पटेल जिला सचिव चंदन माली डॉक्टर मनीष यादव सुरेश शर्मा अंकित गिरी सत्यनारायण चौरसिया मोहन कश्यप अभय सरोज अनिल यादव अर्जुन मौर्या अशोक माली सुनील सरोज अंकित दुबे सभाजीत पटेल शीतला प्रसाद माली आदि लोग उपस्थित थे












