लापता विक्षिप्त युवक का नहीं लगा सुराग
गभिरन,संकल्प सवेरा ( जौनपुर) खुटहन थाना क्षेत्र के बीरी समसुद्दीनपुर गाँव से लापता विक्षिप्त युवक का चार सप्ताह बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका। थक हार कर पिता ने थाने में गुमसूदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
गाँव निवासी 25 वर्षीय राहुल राजभर जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह गत 17 दिसंबर को घर से कहीं चला गया।शाम तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन खोजबीन शुरू कर दिए। तब से एक माह बीतने को है।
लेकिन उसका कहीं पता न चलने पर किसी अनहोनी की आशंका से स्वजन परेशान है। उसके पिता सतिराम प्रजापति ने थाने में गुमसूदगी की तहरीर दिया है।












