जौनपुर। नगर में बीती रात निकले ऐतिहासिक श्रीराम बारात का हिन्दू युवा वाहिनी की नगर इकाई द्वारा पर पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर संयोजक अनन्त साहू एवं नगर अध्यक्ष सचिन जायसवाल ने शोभायात्रा के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित समस्त पदाधिकारियों एवं बारातियों का स्वागत किया। इसी क्रम में महामंत्री विष्णु गोस्वामी एवं मंत्री अभिजीत जायसवाल शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही समस्त पदाधिकारियों को शुभकामना दिया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष आकाश मौर्या, अभिषेक रावत, कार्यकारिणी सदस्य आयुष वर्मा, अनुज गुप्ता, अरूण साहू, अभी श्रीवास्तव, राज दूबे, शेखर साहू, अमित मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।