निमकी मुखिया महिला सशक्तीकरण की मिसाल
जौनपुर। स्टार भारत के मुख्य धारावाहिक निमकी मुखिया की मुख्य अभिनेत्री भूमिका गुरूंग शनिवार को नगर में आयोजित डांडिया नाइट्स में शामिल होने पहुंची। इस दौरान नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टीवी सीरियल में निमकी मुखिया का किरदार निभा रही हैं। जो महिला सशक्तीकरण की मिसाल है। महिला सशक्तीकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पुरुष के बराबर खड़ा करने की बात करता है, न की उनसे अधिक सम्मान की। फिल्म हो या आम जनजीवन उसमें लोगों के परिधान से उसके चरित्र की तुलना नहीं करनी चाहिए, कभी-कभी भारतीय परिधान पहनने वाले लोग भी गलत साबित होते हैं। वहीं पश्चिमी पोशाक पहनने वाले भारतीय संस्कृति को भी आत्मसात किए हुए है।
वहीं बिग बॉस शो पर इन्होंने प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि जिसमें जो जैसा होता है वैसा दिखाया जाता है। टीवी कलाकार व फिल्म कलाकार राजनीति में सफल नहीं होते, इस धारणा को स्मृति ईरानी ने तोड़ा है। उन्होंने छोटे पर्दे से अभिनय शुरू कर देश की राजनीति में अलग पहचान बनाई। यह कलाकारों के लिए मिसाल है। उन्होंने टीवी का नाम ऊंचा कर कलाकारों का सम्मान बढ़ाया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर व फिल्म अभिनेता अनिरुद्ध सिंह, उद्योगपति अशोक सिंह, सलमान शेख आदि मौजूद रहे।