महाराष्ट्र का अगला महापौर भाजपा का होगा – कृपाशंकर सिंह
संकल्प सवेरा,बदलापुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रविवार को बताया कि आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र में महापौर भाजपा का होगा।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में उथल-पुथल के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में स्थाई सरकार आ गई है। शिवसेना से 40 एमएलए नहीं टूटे हैं बल्कि शिवसेना का घमंड टूटा है! अब शिवसेना विघटन के कगार पर पहुंच गई है ! इनको अहंकार था।।
उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने उस समय जब उनके घर पर बुलडोजर चल रहा था कहा था कि जैसे मेरा घर टूट रहा है वैसे ही एक दिन तुम्हारा घमंड टूटेगा और उनकी कहावत चरितार्थ हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में बसे उत्तर भारतीयों में विशेषकर पूर्वांचल के लोग पूरी तरह से भाजपा के समर्थन में अपना मन बना चुके हैं।
और यह निर्णय लोगों ने ले लिया है कि आगामी चुनाव में मुंबई का महापौर भाजपा का होगा इतना ही नहीं बल्कि मुंबई से सटे थाना, मीरा रोड,भायंदर, नवी मुंबई, कल्याण, उल्हासनगर एवं भिवंडी में भी महापालिका के चुनाव में उत्तर भारतीयों की भूमिका निर्णायक होगी।
कृपाशंकर सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता चल रहा है है। देश को नरेंद्र मोदी , अमित शाह व राजनाथ सिंह द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर जनता को विश्वास है! आज देश को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है !
इस अवसर पर एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंशु, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, श्री गंगा प्रसाद सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री विनोद सिंह, श्री मिथिलेश सिंह, श्री आरके उपाध्याय, श्री अनिल सिंह शक्ति, डॉ विकास सिंह, श्री सुनील चतुर्वेदी, अर्जुन शर्मा, साहबलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।














