नव निर्वाचित ग्राम प्रधान राधिका दूबे ने लिया शपथ
संकल्प सवेरा जौनपुर शासन के निर्देश पर वर्चुअल तरीके से विकास खण्ड के शपथ ग्रहण के लिए नामित अधिकारियो ग्राम प्रधानो को शपथ दिलाई गयी जिसमें सोइथाकला विकास खण्ड के सबसे बडे ग्राम सभा सोइथाकला के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राधिका दूबे पत्नी अनिल दुबे ने भी शपथ लिया और कहा हम पूरे इमानदारी के साथ ग्राम के विकास के लिए काम करेगे सभी को एक ही नजरो से देखा जायेगा किसी के साथ भेदभाव नही किया जायेगा अब ग्राम सभा की सभी सदस्य हमारे परिवार की भाति है सभी के सुख दुख में भाग लेना हमारी जिम्मेदारी है
ग्राम पंचायत सुईथा कला के सदस्य गण की सूची
1 राधिका देवी ग्राम प्रधान
2 धीरेन्द्र मिश्र वार्ड सदस्य
3 शान्ती देवी वार्ड सदस्य
4 तारा देवी वार्ड सदस्य
5 रवी दूबे वार्ड सदस्य
6 अजय वार्ड सदस्य
7 सीता देवी वार्ड सदस्य
8 बुद्धू वार्ड सदस्य
9 मोनिका सिंह वार्ड सदस्य
10 रेखा वार्ड सदस्य
11 मुन्नू वार्ड सदस्य
12 रागिनी वार्ड सदस्य
13 मनीष वार्ड सदस्य
मछलीशहर। शासन के निर्देश पर वर्चुअल तरीके से विकास खण्ड की 10 न्याय पंचायत के शपथ ग्रहण के लिए नामित अधिकारियो 31 ग्राम प्रधानो को शपथ दिलाई गयी। अन्य 17 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे।जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी नही होने के कारण अन्य नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अभी इंतजार करना होगा।
इनमें बरईपार न्याय पंचायत के ग्राम राजेपुर ,धनौवा और विश्वपालपुर के ग्राम प्रधान को खण्ड विकास अधिकारी राजन राय ने,कौरहा न्याय पंचायत के ग्राम कटाहित खास, सराययुसुफ़ और दाउदपुर के ग्राम प्रधान को ए डी ओ पंचायत रामनिहोर ने,सरायबिका न्याय पंचायत के छदान,जगदीशपुर रामपुर सवाई के ग्राम प्रधान को पूर्ति निरीक्षक नन्दकुमार यादव ने,रामपुर कला न्याय पंचायत के जुड उपुर , खजुरहट,खाखोपुर और कुँवर पुर,के ग्राम प्रधान को ओमप्रकाश सिँह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ने,राजापुर पकड़ी न्याय पंचायत के कोरमलपुर और राजापुर पकड़ी ग्राम प्रधान को पंकज पटेल पशुधन विकास अधिकारी ने,विशुनपुर बरहता न्याय पंचायत के ग्राम कोटवा और अमारा के ग्राम प्रधान को विपिन कुमार सोनकर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर ने,तिलौरा न्याय पंचायत के ग्राम वामी,महापुर ,करौरा, खरैयामउ के ग्राम प्रधान को पवन कुमार यादव राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत ने,उचडीह न्याय पंचायत के सहनी, टिकरा और उचडीह के ग्राम प्रधान को वीरेन्द्र कुमार अवर अभियंता सिचाई ने,रामपुर खुर्द न्याय पंचायत के किशुनदासपुर,करियावऔर माधोपुर के ग्राम प्रधान को ओमप्रकाश मिश्र गन्ना पर्यवेक्षक ने,रामपुर चौथार न्याय पंचायत के भटहर,अलापुर,गोधना अमाई के ग्राम प्रधान को चंद्रेश कुमार यादव राजस्व निरीक्षक मछलीशहर ने शपथ दिलाई है।शपथ ग्रहण कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से सम्पन्न हुआ है।












