नौपेड़वा (जौनपुर) : पुलिस अधीक्षक ने बक्शा थानाध्यक्ष शशिचन्द्र चौधरी के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से खाली पद पर निरीक्षक विजय शंकर सिंह को बक्शा थाने का इंचार्ज बनाया है।उनके आगमन पर बक्शा पुलिस ने स्वागत किया गया। नवागत थानाध्यक्ष ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि लॉक डाउन में कोरोना व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। कानून व्यवस्था को पूर्णतया शासन की मंशानुरूप लागू करने का पूरा प्रयास होगा। न्याय के लिए पुलिस कटिबद्व है।












