लखनऊ। लद्दाख की गलवान घाटी में बीस भारतीय जवानों की शहादत के बाद अब समय आ गया है कि चीन को मुंहतोड़ जवाब मिले और उसे न केवल सामरिक बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी जवाब दियाजाये। चीन का कायराना हरकत के प्रति देश में बहुत आक्रोश है। उक्त बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं।उन्होंने कहा कि धोखा देना चीन की पुरानी आदत है। चीन की चुनौती व खतरे को लेकर हमारे नेता और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा चेताया है। मुलायम सिंह का मानना था कि देश को वास्तविक खतरा चीन से है लेकिन सभी सरकारें चीन के प्रति उदासीन रही है। एक तरफ चीन हमारी सीमाओं पर घुसपैठ कर रहा है और भारत के दुश्मनों को आश्रय दे रहा है। दूसरी तरफ अपना सस्ता उत्पाद हमें बेचकर न सिर्फ भारतीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों व उत्पादों को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि रक्षा पंक्ति को मजबूत कर वह इस मुनाफे का प्रयोग सीमा पर हमारे ही जवानो पर कर रहा है।उन्होंने कहा चीन के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है और भारत चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है इसलिये हमें स्वदेशी को अधिक से अधिक बढ़वा देकर चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करना होगा, जिससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा और हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओ से चीनी समानो के बहिष्कार को लोगो को जागरूक करते हुए सभी जनपद में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपे।












