जौनपुर।उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को देश मे लागू किया गया था। अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण जैसे दोषपूर्ण सामान, सेवाओं में कमी और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करना है। 
इसे मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ता संचार के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में अधिक जागरूक बनाने की आवश्यकता को उजागर करना है। उक्त बातें गुरुवार को नगर के सीएससी अकेडमी साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी पर आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएससी जिला समन्वयक हर्ष नारायण सिंह ने कहीं ।
उक्त के क्रम मे फेसबुक
वीडियो लाईव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि लीना नंदन (आईएएस), सचिव-उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार ने डिपार्टमेन्ट ऑफ कंजूमर अफेयर्स और सीएससी-एसपीवी के आपसी सम्बन्धों और विशेषताओं के विषय मे विस्तार से बताया कि आज सम्पूर्ण भारत मे सीएससी वीएलई कि पहुँच सीधे नागरिकों तक है
जो उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता को बेहतर ढंग से बताने का कार्य कर सकते है, साथ ही सीएससी वीएलई द्वारा सरकार के विभिन्न लाभार्थी योजनाओं मे नागरिकों को सीधे लाभ दिये जाने मे सहयोग की प्रशंसा की। 
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता मामले मे सीएससी वीएलई की भूमिका और योगदान के विषय मे बताते हुये सीएससी एसपीवी के सीईओ संजय राकेश (आईएएस)ने बताया कि वर्तमान मे भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली ज़्यादातर सेवा जैसे PMJAY, PM-SYM, PM-KMY, PM सम्मान निधि आदि योजनाओं के पंजीकरण मे सीएससी वीएलई ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वीएलई सीधे अपने आस पास के नागरिकों से जुड़े होने के कारण उपभोक्ता संरक्षण एवं जागरूकता जैसे कार्य सरलता एवं पारदर्शिता से कर पाएंगे।कार्यक्रम में अनुपम मिश्रा (आईएएस) संयुक्त सचिव-उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार द्वारा डिपार्टमेन्ट ऑफ कंजूमर अफेयर्स के कार्य के विषय मे विस्तार से बताया कि, विभाग द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, बाट और माप मानकों का, पैकबंद वस्तुओं का विनियमन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, मूल्य और वितरण संबंधी मामले , आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की निगरानी आदि के विषय मे विस्तार से बताया।
लाईव कार्यक्रम मे सीएससी वीएलई राजीव पाठक ने कॉमन सर्विस सेंटरों के द्वारा दी जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं और कार्य के विषय विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डा० दिनेश कुमार त्यागी (आईएएस), एमडी सीएससी-एसपीवी ने दिया।इस अवसर पर मंगल चौहान, भीमसेन,अनुज पटेल,करिश्मा गौड़ समेत अन्य नागरिक व पीएमजी दिशा के लाभार्थी उपस्थित थे।












