नवनिता सिंह बनी मछलीशहर की सब रजिस्ट्रार:
संकल्प सवेरा मछलीशहर।अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर आईं नवनिता सिंह ने मछलीशहर में उप निबंधक का कार्यभार ग्रहण किया है।निवर्तमान उप निबंधक राकेश सिंह के खलीलाबाद स्थानांतरित होने के कारण यह पद रिक्त था।नव नियुक्त उप निबंधक का अधिवक्ता व दस्तावेज लेखकों ने स्वागत किया है।
नव नियुक्त उप निबंधक ने बताया कि राजस्व की बढोत्तरी के लिये भरसक प्रयास किया जायेगा।इसके साथ ही दस्तावेजों के पंजीकरण के लिये शासन द्वारा निर्देशित कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन किया जायेगा।नवनिता सिंह मछलीशहर में पहली महिला सब रजिस्ट्रार हैं।












