राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली का हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर।,संकल्प सवेरा अपना दल एस पार्टी मछलीशहर विधानसभा कार्यालय में पप्पू माली को दोबारा राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने डॉ भीमराव आंबेडकर, पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। राष्ट्रीय सचिव का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जिला इकाई मछली शहर की मासिक बैठक जिला कार्यालय मडियाहूं में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि व समीक्षा की। उन्होंने त्रिस्तरीय चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बूथ के गठन पर मंथन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की अपील की। कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी का सदस्य बनाकर भारी से भारी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ रही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी को देश की तीसरे नंबर की पार्टी के मुकाम तक पहुंचा दिया है। विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं के विधायक डा. आरके पटेल ने पप्पू माली को पार्टी द्वारा दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव बनाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि कोई भी पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं की बदौलत टिकी होती है। पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होते हैं जिनके आधार पर पार्टी रूपी बहु मंजिला इमारत टिकी होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़े, दबे- कुचले, शोषित-वंचित व आदिवासी समाज की आवाज बन गई हैं। अच्छेलाल श्रीमाली व विशाल गुप्ता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अनिल जायसवाल, राजनाथ पटेल, ललई सरोज, डॉ सुनीता वर्मा, राकेश पटेल, राम उजागिर मौर्य, नवदीप पटेल, राकेश मिश्र, मनीष यादव, श्रीलाल माली, सुनील यादव, सुनील पटेल सहित सभी मंचों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल और संचालन युवा मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने किया।














