राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संकल्प सवेरा जौनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आवास पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जौनपुर के पदाधिकारी और समस्त कर्मचारी पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा और सादर अवगत कराया कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से दिया गया
जिसके अनुसार 29 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव किया गया था जिसके फलस्वरूप सफल वार्ता ना होने कारण प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 नवंबर 2021 से प्रदेश के समस्त जनपद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
जिस के समर्थन में जनपद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत समस्त कर्मचारी/ अधिकारी भी आकस्मिक सेवा को छोड़कर कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर हड़ताल पर बैठ जाएंगे इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश द्विवेदी , जिला महामंत्री सूर्य प्रताप ,कोषाध्यक्ष साकेत प्रधान, संरक्षक श्री एल पी गौतम ,
संयुक्त सचिव कुमारी भावना वर्मा एवं डॉक्टर वैजा, श्री अभिषेक ,श्री सतीश पटेल ,श्री अमर पटेल, श्री रोहित तिवारी, श्री उमेश कुमार ,श्री मुकेश मौर्य ,श्री मनोज कुमार, श्री योगेंद्र श्री रंजीत पटेल श्री विनोद यादव श्री साहब लाल श्री ज्ञानेंद्र सिंह श्री राजकुमार यादव श्री अजय श्री प्रमोद श्री प्रदीप गुप्ता श्री रूद्रेश श्री ऋषिकेश आदि मौके पर उपस्थित रहे












