जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
जनपद के शिक्षकों में खुशी का माहौल
संकल्प सवेरा। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना प्रशासन संस्थान दिल्ली द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ
पटेल को सम्मानित किया गया है,सोनभद्र में डा पटेल द्वारा अनेक सार्थक प्रयास किये गये है, जनपद जौनपुर में डा पटेल द्वारा निरन्तर अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं/
शिक्षकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं.हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश मंत्री ए आर पी एसोसिएशन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज प्रशांत मिश्र ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर पटेल जी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है, जनपद जौनपुर आपके नेतृत्व में नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कृत कृत संकल्पित है/
शुभकामना देने वालों में डॉ मनोज सिंह राजू सिंह, दयाशंकर यादव, अमित मिश्र, विजय कुमार, रत्नेश सिंह, सुभाष यादव, अखिलेश यादव, मदन सरोज आदि रहे/ खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा राजीव यादव को भी पुरस्कृत किया गया है











