संकल्प सवेरा आजमगढ़: नारी शक्ति डांडिया महोत्सव- 2021, सीजन -12 का आयोजन देर शाम सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्तियों की दुर्गा स्वरूप नव कन्या का पूजन एवं आरती से हुई।
नारी शक्ति अनिता श्रीवास्तव ने शंखनाद किया। महिलाओं ने घड़ा प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया डांस प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया ग्रुप डांस प्रतियोगिता, महिलाओं एवं बालिकाओं की कुर्सी दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। माता रानी के गीत पर नारी शक्तियों का डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति रही।
संस्था सचिव डा. पूनम तिवारी ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष डांडिया महोत्सव का बड़ा आयोजन नहीं किया गया है। केवल संस्था की सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुईं हैं। मातारानी की प्रार्थना है कि अगले वर्ष सब लोग कुशल मंगल से होंगे तो इसका बृहद आयोजन किया जाएगा। अंत में मंडल अध्यक्ष विदुषी अस्थाना ने नारी शक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मनीषा मिश्रा व संचालन अंशु अस्थाना ने किया।